बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली का खेल जारी

0

बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली का खेल जारी

बलिया। नगर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह धवस्त हो चुकी है।यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली के चलते लगने वाले जाम में जहां आये दिन स्कूली बस और एम्बुलेंस घंटों फंसी रहती हैं वहीं आमलोग त्रस्त हैं।
बता दें कि नगर का चित्तू पांडेय चौराहा यातायात पुलिस की अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बना हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक यातायात पुलिस बूथ के सामने जाम लगता है लेकिन यातायात निरीक्षक नगर में चक्रमण कर कमाई में ही व्यस्त रहते हैं। जाम को हटवाने के नाम पर केवल कोरम होता है। सूत्रों की मानें तो हर महीने इनके द्वारा लाखों की अवैध वसूली की जाती है जिससे राजस्व भी प्रभावित होता है। नियमानुसार शासन से निर्धारित ऐप से फोटो लेकर ही चालान करने का प्रावधान है। लेकिन इसका पालन नही किया जाता है। कई जगह तो पीआरडी या यातायात पुलिस ही फोटो लेने का काम करते हैं। इसके बाद डिलिंग की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *