बलिया का चित्तू पांडेय चौराहा बना जाम प्वाइंट, यातायात निरीक्षक वसूली में मस्त

बलिया का चित्तू पांडेय चौराहा बना जाम प्वाइंट, यातायात निरीक्षक वसूली में मस्तबलिया। नगर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इससे जहां आमलोग त्रस्त हैं वहींयातायात निरीक्षक वसूली में मस्त रहते हैं। जाम में आये दिन स्कूली बस और एम्बुलेंस तक घंटों फंसी रहती हैं। नगर का चित्तू पांडेय चौराहा यातायात पुलिस की अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बना हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक यातायात पुलिस बूथ के सामने जाम लगता है। जाम को हटवाने के माम पर केवल कोरम किया जाता है। बताया जाता है कि यातायात निरीक्षक पूरे दिन अवैध वसूली में व्यस्त रहते हैं। सूत्रों कि मानें तो हर महीने इनके द्वारा लाखों कि वसूली कि जाती है जिससे राजस्व भी प्रभावित होता है।
