बलिया में यूपी बिहार की सीमा पर हो रही डीजल पेट्रोल की कालाबाजारी, अंधेरा होते खेल शुरू

0

बलिया में यूपी बिहार की सीमा पर हो रही डीजल पेट्रोल की कालाबाजारी, अंधेरा होते खेल शुरूबलिया। वर्तमान में आमलोगों को एलपीजी व पेट्रोल डीजल मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किये गए हैं। लेकिन कुछ पेट्रोल पंप संचालक अभी भी काली कमाई के लिए मनमानी कर रहे हैं। सख्त निर्देश के बावजूद धड़ल्ले से कालाबाजारी करने वालों को गैलनों में डीजल पेट्रोल तेल भरने का काम कर रहे हैं। जबकि किसान को पंपिंग सेट चलाने के लिए गैलन में तेल देने से मना कर दे रहे। यूपी बिहार की सीमा पर भरौली स्थित सिंह सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर शाम होते ही खेल शुरू हो जाता है। मंगलवार की शाम एक ओर जहां डीजल पेट्रोल के लिए वाहनों की कतार लगी है वहीं बिहार के कालाबाजारी करने वाले को बड़े बड़े गैलनों में डीजल पेट्रोल भरने का काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि यहां अंधेरा होते ही बिहार के लोग ऑटो में बड़े बड़े गैलन लेकर पहुंचते हैं। मौका देख इन्हें अधिक दर पर गैलन में तेल भर दिया जाता है। आपदा के बीच काली कमाई के लिए पेट्रोल पंप संचालक की मिलीभगत से यह खेल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *