बलिया में चित्तू पांडेय चौराहा पर यातायात निरीक्षक का है वसूली केन्द्र

0

बलिया में चित्तू पांडेय चौराहा पर यातायात निरीक्षक का है वसूली केन्द्र

बलिया। नगर में यातायात प्रभारी की काली कमाई चरम पर है। एक ओर जहां जगह जगह संचालित अवैध वाहन स्टैंड मलाईदार हैं वहीं चित्तू पांडेय चौराहा वसूली केन्द्र बन चुका है। यहां से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों को रोका जाता है और सुविधा शुल्क लेने के बाद ही जाने दिया जाता है। इसके चलते चौराहे पर जाम भी लगता है। लेकिन यातायात निरीक्षक को कोई फर्क नहीं पड़ता।
नगर का चित्तू पांडेय चौराहा यातायात पुलिस की अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बन चुका है। यातायात पुलिस बूथ के सामने संचालित रिक्शा स्टैंड से जहां यातायात प्रभारी को हर महीने मोती आमदनी होती है वहीं मालवाहक वाहन भी कमाई का जरिया बने हुए हैं। सूत्रों की मानें तो हर वाहन के लिए यातायात प्रभारी की ओर से रेट फिक्स किया है। चढ़ावा मिलाने के बाद ऐसे वाहनों को नगर अंदर तक आने दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *