बलिया में एनएच पर अवैध बस स्टैंड, यातायात निरीक्षक की मोटी कमाई

0

बलिया में एनएच पर अवैध बस स्टैंड, यातायात निरीक्षक की मोटी कमाई

बलिया। नगर में यातायात प्रभारी के लिए जगह जगह संचालित अवैध वाहन स्टैंड मलाईदार बन चुके हैं। एनएच किनारे कई स्थानों पर बस स्टैंड बन चुके हैं। जबकि इससे आये दिन जाम भी लगता है।
नगर का चित्तू पांडेय चौराहा यातायात पुलिस की अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बन चुका है। यातायात पुलिस बूथ के सामने ही ई रिक्शा स्टैंड है जिससे यातायात प्रभारी को हर महीने स्टैंड संचालक की ओर से फिक्स मनी दी जाती है। इसी तरह मालगोदाम रोड पर एनएच किनारे अवैध तरीके से बस स्टैंड संचालित होता है जिससे यातायात निरीक्षक की मोटी कमाई होती है।
बता दें कि नगर क्षेत्र में बस स्टैंड निर्धारित नहीं है। इसके बावजूद यातायात प्रभारी की ओर से बसों को नगर अंदर तक आने दिया जाता है। सूत्रों की मानें तो प्रति बस सुविधा शुल्क तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *