बलिया: नगर में रोजाना जाम का झाम, यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली का परिणाम

बलिया: नगर में रोजाना जाम का झाम, यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली का परिणाम
बलिया। नगर में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली के चलते नगर में रोजाना जाम लगता है। इससे आमलोग त्रस्त हो चुके हैं। खासकर चित्तू पांडेय चौराहा तो अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बन चुका है। अवैध वसूली के चलते वाहनों की रफ्तार जहां थम जाती है वहीं पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। रोजाना जाम में घंटों स्कूली वाहन और एम्बुलेंस तक फंसे रहते हैं।
बता दें कि नगर का चित्तू पांडेय चौराहा जिला मुख्यालय आने जाने का प्रमुख मार्ग है। यहां माल लदे वाहनों के अलावा नो इंट्री में आने वाले वाहनों से खुलेआम अवैध वसूली होती है। सूत्रों की मानें तो यातायात निरीक्षक मिस्टर खान के संरक्षण में यह खेल होता है। चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ इन दिनों डिलिंग सेंटर बना हुआ है।
