बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली ने धवस्त किया ट्रैफिक, जाम से कराहते लोग

0

बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली ने धवस्त किया ट्रैफिक, जाम से कराहते लोग

बलिया। जिले में तैनात यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को धवस्त कर रखा है। यातायात पुलिस और पीआरडी पूरे दिन मोबाइल लेकर फोटो लेने और फिर चालान के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। सूत्र बताते हैं कि यह खेल यातायात निरीक्षक के संरक्षण में होता है। रोजाना लाखों की राजस्व की हानि कर अपनी जेब गर्म करते हैं। नगर के बीचोबीच महुआ मोड़ के पास अवैध ऑटो स्टैंड संचालित होता है जिससे यातायात प्रभारी को हर महीने मोटी कमाई की जाती है। चित्तू पांडेय चौराहा अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र है। यही कारण है कि पूरे दिन लोग जाम से कराहते हैं। इस अवैध वसूली को लेकर उच्चाधिकारी भी मौन साधे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *