बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली तोड़ रहा रिकार्ड, जाम कर रहा बेहाल

बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली तोड़ रहा रिकार्ड, जाम कर रहा बेहाल
बलिया। जिले में तैनात यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली रिकार्ड तोड़ रहा है। इसके चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था धवस्त हो चुकी है। लोग जाम से बेहाल हो रहे हैं।यातायात पुलिस और पीआरडी का ध्यान पूरे दिन कमाई पर होता है। मोबाइल से फोटो लेना और चालान के नाम पर अवैध वसूली करना होता है। सूत्र बताते हैं कि यह खेल यातायात निरीक्षक के संरक्षण में होता है। रोजाना लाखों के राजस्व की हानि कर काली कमाई में जुटे हैं। जगह जगह अवैध वाहनस्टैंड संचालित होता है जिससे यातायात निरीक्षक को हर महीने मोटी कमाई होती है। चित्तू पांडेय चौराहा अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बन चुका है। अवैध वसूली को लेकर उच्चाधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।
