बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली बदस्तूर जारी

बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली बदस्तूर जारी
बलिया। जिले में तैनात यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली बदस्तूर जारी है। यातायात बूथ के सामने ही एनएच किनारे ई रिक्शा स्टैंड का संचालन होता है। इसके चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था धवस्त हो चुकी है। जाम से लोग बेहाल हो रहे हैं।
बताया जाता है कि अवैध वसूली का काम यातायात निरीक्षक के संरक्षण में होता है। इससे रोजाना लाखों के राजस्व की क्षति होती है। जगह जगह अवैध वाहन स्टैंड संचालित होता है जिससे यातायात निरीक्षक को हर महीने मोटी कमाई होती है। चित्तू पांडेय चौराहा अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बन चुका है।
