बलिया में बर्थडे फोटोग्राफी के नाम पर बुकिंग कर हुई लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

0

बलिया में बर्थडे फोटोग्राफी के नाम पर बुकिंग कर हुई लूट का खुलासा, चार गिरफ्तारबलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र में पांच दिनों पहले बर्थडे फोटोग्राफी के नाम पर बुकिंग कर कैमरामैन से हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। थाना बांसडीह पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे और निशानदेही पर लूटे गए तीन DSLR कैमरे तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस नेमंगलवार की रात शाहपुर हुसेनाबाद मार्ग-मझौली मार्ग से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार भारती (21), अजीत कुमार भारती (22), अजय वर्मा (20) और अभिषेक कुमार यादव (23) निवासी खरौनी, थाना बांसडीह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभिषेक कुमार यादव के खिलाफ बांसडीह थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *