बलिया के चित्तू पांडेय चौराहा पर यातायात प्रभारी के संरक्षण में ई रिक्शा स्टैंड

बलिया के चित्तू पांडेय चौराहा पर यातायात प्रभारी के संरक्षण में ई रिक्शा स्टैंड
बलिया। नगर में यातायात प्रभारी की शह पर जगह अवैध वसूली होती है। इस काम को यातायात पुलिस के अलावा पीआरडी वाले अंजाम देते हैं। खासकर चित्तू पांडेय चौराहा तो अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बन चुका है। यातायात पुलिस बूथ के सामने ही ई रिक्शा स्टैंड का संचालन होता है। इससे यातायात प्रभारी को हर महीने फिक्स आमदनी होती है।
नगर का चित्तू पांडेय चौराहा जिला मुख्यालय आने जाने का प्रमुख मार्ग है। यहां वाहनों से बेहिचक अवैध वसूली होती है। बताया जाता है कि जबसे यातायात प्रभारी मिस्टर खान की तैनाती हुई है तबसे अवैध वसूली ने रफ्तार कई गुना बढ़ चुकी है। चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ के सामने ही ई रिक्शा स्टैंड का संचालन होता है। इसका कारण भी लोग अवैध बताते हैं। इस स्टैंड से हर महीने यातायात प्रभारी को फिक्स चढ़ावा मिलता है। यही कारण है कि चौराहा हमेशा जाम का शिकार रहता है।
