बलिया का चित्तू पांडेय चौराहा बना यातायात प्रभारी का वसूली केन्द्र

0

बलिया का चित्तू पांडेय चौराहा बना यातायात प्रभारी का वसूली केन्द्र

बलिया। नगर में यातायात प्रभारी की शह पर जगह अवैध वसूली होती है। इस काम को यातायात पुलिस के अलावा पीआरडी वाले अंजाम देते हैं। खासकर चित्तू पांडेय चौराहा तो अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बन चुका है।
नगर का चित्तू पांडेय चौराहा जिला मुख्यालय आने जाने का प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग से ही ट्रकों व अन्य माल वाहक वाहन भी बड़ी संख्या में गुजरते हैं। इन सभी वाहनों से अवैध वसूली होती है। यही नहीं बिना हेलमेट वाले बाईक सवारों को भी चालान का डर दिखा अवैध वसूली होती है। बताया जाता है कि जबसे यातायात प्रभारी मिस्टर खान की तैनाती हुई है तबसे अवैध वसूली ने रफ्तार पकड़ ली है। इसको लेकर धीरे धीरे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। जबकि मुख्यमंत्री की ओर से जीरो टॉलरेंस का निर्देश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *