बलिया में यातायात प्रभारी की काली कमाई का जरिया है एनएच पर ई रिक्शा स्टैंड

बलिया में यातायात प्रभारी की काली कमाई का जरिया है एनएच पर ई रिक्शा स्टैंड
बलिया। नगर में शासन के निर्देशों को
दरकिनार कर यातायात प्रभारी अवैध कमाई में जुटे हैं। रेलवे स्टेशन के पास एनएच पर ई रिक्शा स्टैंड का संचालन होता है जिससे यातायात प्रभारी को हर माह चढ़ावा मिलता है।
तमाम प्रयास के बावजूद नगर व आसपास की सडकों पर जाम की स्थिति रहती है। बताया जाता है कि यातायात प्रभारी की शह पर जगह जगह अवैध तरीके से वाहन स्टैंड का संचालन किया जाता है। महीनों पहले शासन ने हाईवे किनारे संचालित वाहनों स्टैंडों को हटाने का निर्देश दिया। लेकिन यातायात प्रभारी की ओर से इन निर्देशों को दरकिनार कर मनमानी तरीके से संचालित ई रिक्शा को लेकर कार्रवाई करने के बजाय अवैध वसूली के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं। बताया जाता है कि नगर से सटे माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक यातायात प्रभारी द्वारा दलालों के माध्यम से काली कमाई की जाती है।
