बलिया में एनएच पर निजी बस स्टैंड, यातायात प्रभारी की जेब हर माह होती है गर्म

0

बलिया में एनएच पर निजी बस स्टैंड, यातायात प्रभारी की जेब हर माह होती है गर्म

बलिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद नगर से गुजरने वाले एनएच पर निजी बस स्टैंड का संचालन होता है। यातायात प्रभारी की मिलीभगत से यह खेल जारी है। सूत्र बताते हैं कि इसके एवज में यातायात प्रभारी की जेब हर माह गर्म होती है।
लाख प्रयास के बावजूद नगर व आसपास की सडकों पर जाम की स्थिति रहती है। बताया जाता है कि यातायात प्रभारी की शह पर जगह जगह अवैध स्टैंड का संचालन किया जाता है। महीनों पहले मुख्यमंत्री की ओर से हाईवे किनारे संचालित वाहनों स्टैंडों को हटने का निर्देश दिया। लेकिन इसके विपरीत यातायात प्रभारी की ओर से काली कमाई के लिए इन स्टैंडों के संचालन में सहयोग किया जा रहा है। जबकि आमलोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए माल्देपुर से कदम चौराहा तक एनएच को फोरलेन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *