बलिया के चौक क्षेत्र के आसपास ई रिक्शा स्टैंड से होती है वसूली

बलिया के चौक क्षेत्र के आसपास ई रिक्शा स्टैंड से होती है वसूली
बलिया। नगर में यातायात प्रभारी मिस्टर खान की काली कमाई की चर्चा जोरों पर है। जगह जगह सडकों के किनारे चल रहे अवैध वाहन स्टैंड से जम कर वसूली की जाती है।
बताया जाता है कि यातायात प्रभारी के कार्यभार लेने के बाद से नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इसके पीछे यातायात प्रभारी की मनमानी और अवैध वसूली को कारण माना जा रहा है। लोगों का कहना है यातायात प्रभारी का ध्यान ट्रैफिक व्यवस्था पर कम और कमाई पर ज्यादा होता है। चौक के आसपास सडकों पर ई रिक्शा स्टैंड बन चुका है। ये सामान लेकर आते जाते हैं जिससे अवैध वसूली की जाती है।
