बलिया: बाबा गणिनाथ मंदिर समिति के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने ली शपथ

0

बलिया: बाबा गणिनाथ मंदिर समिति के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने ली शपथ

बलिया। मद्धेशिया समाज के कुल गुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ मंदिर समिति के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता कुलपति जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया ने कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ व्यापारी नेता ठाकुर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लक्ष्मण गुप्ता, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर बीके गुप्ता, व्यापारी नेता साथी रामजी गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता राहुल, हरिप्रकाश गुप्ता पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बेल्थरा रोड उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी समाज को विकसित होने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। यदि हमारा समाज पूर्ण रूप से शिक्षा का अर्जन करता है तो वह निश्चित रूप से सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेश्वर कुमार गुप्त उर्फ राजजी ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में जनपद के ग्रामीण क्षेत्र से भी मद्धेशिया समाज के लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही। अंत में पूर्व अध्यक्ष उमेश प्रताप एडवोकेट ने आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन शारदानंद गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *