बलिया के तीन गांवों के 200 किसानों की 100 एकड़ गेहूं की फसल जली

बलिया के तीन गांवों के 200 किसानों की 100 एकड़ गेहूं की फसल जलीबलिया। चिलकहर ब्लॉक के असनावर, बसनावर और आलमपुर गांवों में आग से करीब 100 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इसमें 200 से अधिक किसानों की फसल है। आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बताया जाता है कि बसनावर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगी जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और असनावर तथा आलमपुर गांवों तक फैल गई। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग बुझाने के लिए तीनों गांवों के हजारों ग्रामीण हटे रहे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से खेतों की जोताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका और झाड़ियों व डंडों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के घंटों बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
