बलिया में ई रिक्शा की टक्कर से वृद्ध की मौत
बलिया में ई रिक्शा की टक्कर से वृद्ध की मौत
बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के पास सोमवार को ई-रिक्शा की टक्कर से वृद्ध घायल हो गया। आनन फानन में ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि नारायनपुर गांव निवासी अंबिका प्रसाद 60 बाजार से सामान लेकर पैदल ही सेमरी मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई। परिजन उन्हें ईलाज के लिए पीएचसी बांसडीह ले गए जहां गंभीर हालत देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
