बलिया: सीडीओ ने दुबहड़ ब्लॉक के बीडीओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस

0

बलिया: सीडीओ ने दुबहड़ ब्लॉक के बीडीओ को जारी किया कारण बताओ नोटिसबलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने जॉबकार्ड धारकों की ई केवाईसी में लापरवाही पर खण्ड विकास अधिकारी / कार्यकम अधिकारी विकास खंड दुबहड़ मनीष रघुवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीओ ने नोटिस में बताया है कि आयुक्त, ग्राम्य विकास, लखनऊ के पत्र संख्या-200 दिनांक 23 जनवरी 2026 के द्वारा निर्देशित किया गया है कि मनरेगा योजनान्तर्गत समस्त श्रमिको एवं जॉबकार्ड धारको की e-KYC समयबद्ध पूर्ण कराया जाए। विभिन्न पत्रों के माध्यम से तथा वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठको में निरंतर रूप से निर्देशित किया जाता रहा है, कि उक्त कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए नियमित समीक्षा करके e-KYC का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कराया जाये। राज्य मुख्यालय लखनऊ से एक अप्रैल 2026 को आयोजित समीक्षा वीसी में कुल सकिय जॉब कार्डधारक श्रमिकों के सापेक्ष 95 प्रतिशत ई०के०वाई०सी० तत्काल पूर्ण करने हेतु आयुक्त ग्राम्य विकास द्वारा निर्देश दिये गये हैं। मनरेगा वेबसाइट से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल एक्टिव श्रमिकों की संख्याe-KYC अब तक पूर्ण श्रमिको की संख्यालम्बित e-KYC श्रमिकों की संख्या संख्या 5849 के सापेक्ष 4735 का ही ई केवाईसी कराया गया है जो 80.95 फीसदी है। इस सम्बन्ध में अनेको बार निर्देशित करने के बाद भी आपके द्वारा e-KYC में कोई सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा है, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि आप द्वारा उक्त महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रही है। जो आपके अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति लचर कार्य शैली को परिलक्षित करता है।अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि उक्त के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण तीन कार्य दिवस के अन्दर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने के साथ-साथ एक्टिव श्रमिकों / जॉब कार्ड धारकों का e-KYC तत्काल शत प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित कर दी जायेगी, जिसके लिये आप स्वयं उत्तरदायी होगें। सीडीओ ने सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी व आयुक्त ग्राम्य विकास, लखनऊ को भी प्रतिलिपि भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *