बलिया: सड़क हादसे में युवक की मौत
बलिया: सड़क हादसे में युवक की मौत
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के
राजपुर-सेरिया मार्ग पर स्थित टंड़वा गांव के पास गुरुवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि सेरिया गांव निवासी अखिलेश सिंह (24) राजपुर चट्टी से अपने गांव लौट रहे थे। टंड़वा गांव के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। इससे अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल अखिलेश को ईलाज के लिए सीएचसी बांसडीह पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
