बलिया: मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में दो अप्रैल को हनुमान जयंती का आयोजन

बलिया: मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में दो अप्रैल को हनुमान जयंती का आयोजन
भजन संध्या में गोपाल राय, सनी पांडेय, विशाल गगन, सधुवा सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुति
बलिया। एनएच 31 पर कपूरी में स्थित आदिशक्ति मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में इस वर्ष भी हनुमान जयंती का भव्य आयोजन दो अप्रैल को किया जाएगा। समाजसेवी विद्यासागर ओझा छोटू की ओर से आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। आयोजन में सुंदर कांड पाठ, प्रसाद वितरण विशाल भंडारा और भजन कीर्तन का बड़ा आयोजन है। भजन कीर्तन में लोकगायक गोपाल राय, सनी पांडेय, विशाल गगन, सधुवा सहित आधा दर्जन कलाकार मां के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। सुंदरकांड के बाद आरती होगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रसाद वितरण के पश्चात विशाल भंडारा होगा जिसमें हजारों लोगों को प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण कराया जाएगा। आयोजन में मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर के आसपास के दर्जनों गांवों के सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। मंदिर परिसर में ही शाम को भजन संध्या का विशाल कार्यक्रम आयोजित है।
