बलिया में करंट से संविदा लाईनमैन की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0

बलिया में करंट से संविदा लाईनमैन की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बलिया। विद्युत उपकेंद्र रतसड़ पर तैनात एक संविदा लाइनमैन की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई। परिजनों ने विभागीय कर्मचारियों पर जानबूझकर सप्लाई ऑन कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर खेजुरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मृतक की पत्नी पूनम देवी ने तहरीर
में आरोप लगाया है कि उनके पति हृदय नारायण यादव (35) बुधवार की शाम करीब सात बजे उपकेंद्र से विधिवत ‘शट डाउन’ लेकर गांव में बिजली का फाल्ट ठीक करने का काम कर रहे थे। उसी समय फीडर पर तैनात कर्मचारी बिना सूचना सप्लाई चालू कर दिए। इससे करंट की चपेट में आने से उनके पति
झुलसकर पोल से नीचे गिर पड़े। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूनम देवी ने यह भी आरोप लगाया कि शटडाउन की सूचना उपकेंद्र पर दर्ज कर वह काम पर गए थे। अवर अभियंता, एसडीओ और कर्मचारियों को भी इसकी जानकारी मोबाइल फोन से दी थी। इसके बावजूद किसी ने यह सुनिश्चित नहीं किया कि काम पूरा हुआ या नहीं। लापरवाही के कारण उनकी जान चली गई। थानाध्यक्ष खेजुरी मिथिलेश कुमार ने बताया कि रतसर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *