बलिया में निर्माणाधीन पुल के सरिया का ढांचा गिरा, दो मजदूरों की मौत, एक घायल

0

बलिया में निर्माणाधीन पुल के सरिया का ढांचा गिरा, दो मजदूरों की मौत, एक घायल

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के घाघरा नदी पर निर्माणाधीन तुर्तीपार पुल के पिलर निर्माण के दौरान सरिया बांधते समय लोहे का ढांचा अचानक गिरने से तीन मजदूर दब गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उभांव थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि तुर्तीपार में निर्माणाधीन पुल के पिलर का सरिया वाला ढांचा गिर जाने के कारण तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पप्पू 30 पुत्र हरीलाल (निवासी खैरापूर्वा, थाना धरहरा, लखीमपुर खीरी), अमित 29 पुत्र भीम प्रसाद (निवासी खैरापूर्वा, थाना धरहरा, लखीमपुर खीरी) तथा जुगल 21 पुत्र धीरेंद्र (निवासी दुबिया थाना मधेपुरा जनपद पीलीभीत) को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां पप्पू व अमित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, जुगल का इलाज जिला चिकित्सालय बलिया में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *