बलिया में दुबहड़ ब्लॉक के बीडीओ व मनरेगा लेखा सहायक को कारण बताओ नोटिस

0

बलिया में दुबहड़ ब्लॉक के बीडीओ व मनरेगा लेखा सहायक को कारण बताओ नोटिस

बलिया। दुबहड़ ब्लॉक में जॉब कार्ड धारकों की e-KYC में लापरवाही पर
उपायुक्त श्रम रोजगार ने बीडीओ व लेखा सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उपायुक्त श्रम रोजगार बलिया रिचा सिंह ने दुबहड़ ब्लॉक के बीडीओ और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी
जयलाल समदर्शी को पत्र जारी कर बताया है कि बीते 23 जनवरी को निर्देशित किया गया था कि मनरेगा योजनान्तर्गत समस्त श्रमिको एवं जॉबकार्ड धारको की e-KYC समयबद्ध पूर्ण कराया लिया जाएं। लेकिन 12 फरवरी को e-KYC रिपोर्ट का अवलोकन करने पर प्रतीत हो रहा है कि बार-बार निर्देशित करने के उपरान्त भी आप द्वारा e-KYC कार्य में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। जिससे e-KYC में अपेक्षित प्रगति नही की जा रही है। जो यह स्थिति अत्यन्त ही आपत्तिजनक एवं कार्य के प्रति घोर लापरवाही को द्योतक है। कुल एक्टिव श्रमिकों की संख्या 4659 के सापेक्ष 79.67 फीसदी ही हो सका है। पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद भी आपके द्वारा कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया है जिससे स्पष्ट हो रहा है कि आप द्वारा उक्त महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रहा है। जो आपके अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति लचर कार्य शैली को परिलक्षित करता है। अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि उक्त के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण तीन कार्य दिवस के अन्दर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने के साथ-साथ एक्टिव श्रमिकों / जॉब कार्ड धारकों का e-KYC अतिशीघ्र शत्प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। यदि उक्त प्रगति में संतोषजनक स्थिति नही पायी जाती है तो आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित कर दी जायेगी, जिसके लिये आप स्वयं उत्तरदायी होगें।
उधर, डीसी मनरेगा ने ब्लॉक के लेखा सहायक नर्वदेश्वर राय को भी कारण बताओ नोटिस किया है। बताया है कि बार-बार निर्देशित करने के उपरान्त भी आप द्वारा e-KYC कार्य में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। जिससे e-KYC में अपेक्षित प्रगति नही की जा रही है। जो यह स्थिति अत्यन्त ही आपत्तिजनक एवं कार्य के प्रति घोर लापरवाही को द्योतक है। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि आप द्वारा उक्त महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रहा है। जो आपके अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति लचर कार्य शैली को परिलक्षित करता है।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि उक्त के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण तीन कार्य दिवस के अन्दर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने के साथ-साथ एक्टिव श्रमिकों / जॉब कार्ड धारकों का e-KYC अतिशीघ्र शत्प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। यदि उक्त प्रगति में संतोषजनक स्थिति नही पायी जाती है तो आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित कर दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *