बलिया में कई पेट्रोल पंप संचालक उड़ा रहे प्रशासनिक निर्देशों की धज्जियां

बलिया में कई पेट्रोल पंप संचालक उड़ा रहे प्रशासनिक निर्देशों की धज्जियां
बलिया। वर्तमान में आमलोगों को एलपीजी व पेट्रोल डीजल मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किये गए हैं। लेकिन कुछ पेट्रोल पंप संचालक अभी मनमानी कर रहे हैं। सख्त निर्देश के बावजूद धड़ल्ले से गैलनों में तेल भरने का काम किया जा रहा है।
यूपी बिहार की सीमा पर स्थित सिंह सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर शाम होते ही खेल शुरू हो जाता है। शुक्रवार की शाम एक ओर जहां बाईक सवार पेट्रोल के लिए कतार लगाए हैं वहीं नोजल से गैलन में धड़ल्ले से पेट्रोल भरने का काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि यहां रात में बिहार के लोग ड्रम में भी तेल भर कर ले जाते हैं। आपदा के बीच काली कमाई के लिए यह खेल जारी है।
