बलिया में घरेलू विवाद पर देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया में घरेलू विवाद पर देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, पुलिस ने किया गिरफ्तारबलिया। नगर कोतवाली क्षेत्र केए तीखमपुर में पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घायल जेठानी को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी गुंजा सिंह उर्फ रिम्पी पत्नी रतन पाल सिंह निवासी तीखमपुर को गिरफ्तार कर लिया। तिखमपुर निवासी शशि प्रताप सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनकी पत्नी श्रेया सिंह घर पर मोबाइल में भजन सुन रही थीं। इसी दौरान उनके छोटे भाई की पत्नी गुंजा सिंह उर्फ रिम्पी आई और श्रेया का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दी। श्रेया अपनी टूटी मोबाइल लेकर कुर्सी पर बैठी-बैठी रोने लगीं, तभी गुंजा ने उसके गर्दन पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। इससे श्रेया जमीन पर गिरकर छटपटाते-छटपटाते हुए बेहोश हो गईं। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
