बलिया में युवक की हत्या कर शव फेंका खेत में

0

बलिया में युवक की हत्या कर शव फेंका खेत में

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर बदमाशों ने शव को खेत में फेंक दिया। इसकी जानकारी होते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उभाव थाना क्षेत्र के गोविंदपुर दुगौली गांव निवासी बंधु यादव 45 एक एजेंसी पर काम करते थे। रोज की तरह शुक्रवार रात करीब आठ बजे तक घर न पहुंचने पर उनके परिजन चिंतित हो उठे और तलाश करने लगे। देर रात सरया गांव के पास सड़क के किनारे खेत में खून से लथपथ शव मिला। इसकी जानकारी होते ही भीड़ जुट गयी। उनके बेटे गोलू यादव की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। मौके से मृतक की बाइक, मोबाइल तथा शराब की खाली बोतल मिली। बंधु यादव अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। शनिवार की सुबह पहुंचे एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना के राजफाश के लिए तीन टीमें गठित की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *