बलिया में दबंगों ने तीन लोगों को पीटा, सूचना पर पहुंची पुलिस को भी नहीं बख्शा, दो गिरफ्तार

बलिया में दबंगों ने तीन लोगों को पीटा, सूचना पर पहुंची पुलिस को भी नहीं बख्शा, दो गिरफ्तार डायल 112 पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कोरंटाडीह से करीब दो किलोमीटर की दूर कोटवां बाजार में दो दबंगों ने खूब कहर बरपाया। दोनों दबंग युवकों ने शुक्रवार की सुबह तीन लोगों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 के सिपाहियों को भी पीट दिया। हालांकि चौकी से सिपाहियों के पहुंचने पर दोनों को पकड़ा जा सका।बताया जाता है कि नारायनपुर गांव निवासी गोपाल रस्तोगी 70 शुक्रवार की सुबह गंगा में स्नान कर अपने घर आ रहे थे। इसी बीच गंगा किनारे शिव मंदिर पर नारायनपुर के ही दो युवक अरुण राय और अमित राय ने उनको बिना बिना किसी कारण के हो पिटाई कर दी। वहां से दोनों दबंग नारायनपुर गांव स्थित मुक्तिनाथ मंदिर के पास दिव्यांग भालू यादव की पिटाई करने के बाद वापस कोटवां बाजार पहुंचे जहां गोपाल रस्तोगी के पुत्र श्याम सुंदर रस्तोगी को पीटा। श्याम सुंदर ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया। मौके पर पहुंची 112 की टीम मे दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो दबंग युवकों ने सिपाही शैलेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल रामभजन यादव और सिपाही सुनील कुमार से भी हाथापाई की। एक सिपाही को तो जमीन पर गिरा पिटाई कर दी। दिन दहाड़े सिपाहियों से उलझते और पीटते हुए देखकर आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ देर बाद चौकी कोरंटाडीह से पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर उन दोनों को पकड़ा जा सका। पुलिस ने श्याम सुंदर रस्तोगी की तहरीर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
