बलिया में आग की घटना के बाद गायब बुजुर्ग का शव मंदिर पोखरे में मिला

0

बलिया में आग की घटना के बाद गायब बुजुर्ग का शव मंदिर पोखरे में मिला

*किराना की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी थी आग, मां – बेटे की हुई थी मौत*

बलिया। जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव में सोमवार की रात हुई अगलगी की घटना के बाद गायब बुजुर्ग का शव मंगलवार को गांव के ही शिव मंदिर के पोखरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
बता दें कि 16 मार्च को चिलकहर गांव स्थित एक मकान और दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में रिंकी उर्फ रितिका और उसके चार वर्षीय बेटे धीरज की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि पति नीरज चौरसिया की छत से कूदने के कारण पैर टूट गया था। घटना के बाद से ही उसी दुकान में रहने वाले झूलन चौरसिया 65 गायब थे जिनकी काफी तलाश की जा रही थी। इस बीच मंगलवार को उनके पुत्र पंकज चौरसिया ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता का शव गांव के शिव मंदिर के पोखरे में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। इस मामले में मृतका के पिता ने सास, ससुर, जेठ व जेठानी के विरुद्ध आगजनी के दौरान बाहर से दुकान में ताला बंद करने का आरोप लगाया था। तहरीर के पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर गायब ससुर की छानबीन कर रही थी, तभी शिव मंदिर के पोखरे में मंगलवार को उनका शव मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *