बलिया के भुवाल छपरा गांव में चली गोली, एक घायल, चार पर मुकदमा

0

बलिया के भुवाल छपरा गांव में चली गोली, एक घायल, चार पर मुकदमा बलिया। बैरिया थाना के गंगा उस पार भुआल छपरा गांव में मंगलवार की अशोक ठाकुर 52 पुत्र काशीराम ठाकुर पर गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूंछताछ कर रही है। बताया जाता है कि अशोक ठाकुर गांव के ही एक व्यक्ति पिछले करीब दो वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। सोमवार को खेत काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। कुछ लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनने की बात भी कही है। घायल अशोक ठाकुर का आरोप है कि वह भोर में मवेशियों के लिए भूसा निकाल रहे थे तभी उनके पर गोली चला गई जो उनके कंधे को छूते हुए निकल गई। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया मो फहीम कुरैशी ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *