बलिया में पुलिस ने इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

0

बलिया में पुलिस ने इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

बलिया। एसओजी और गड़वार पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजारी बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गाय।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि 14 मार्च की रात गड़वार पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जोगापुर शमशान घाट नहर किनारे पुरस्कार घोषित आरोपी टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट (निवासी : खरहाटार, गड़वार) को गिरफ्तार करने के प्रयास में पथी। इसी बीच आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश द्वारा गड़वार, सुखपुरा तथा नगरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी। घायल बदमाश को पुलिस टीम ने सीएचसी रतसर पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं, अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *