बलिया में 32 किलो मिठाई कराया नष्ट, एक दुकानदार पर मुकदमा

0

बलिया में 32 किलो मिठाई कराया नष्ट, एक दुकानदार पर मुकदमा

बलिया । होली के त्योहार को देखते हुए आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फंगस लगी हुई 5 किलो मिल्क केक, 12 किलो खोया, बर्फी व 15 किलों छेना की मिठाई की मिठाई को नष्ट कराया। बगैर लाइसेन्स के संचालित एक मिष्ठान की दुकान पर मुकदमा दायर किया किया गया। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से तीन नमूने संग्रहित किये जिसे जांच के लिये प्रयोगशाला भेजा गया। सहायक आयुक्त द्वितीय डॉ. वेद प्रकाश मिश्र द्वारा गठित टीम मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कदम चौराहा स्थित हरिओम स्वीट्स से खराब मिले 15 किलो छेना की मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया गया और खोया के एक व कान्हाजी स्वीट्स से बर्फी के एक नमूने लिये गये। टीम ने रेलवे स्टेशन के निकट क्षीर सागर की दुकान से रंगीन तबबूज सेफ बर्फी के नमूने लिये। जांच के दौरान टीम नेे फंगस लगा हुआ पांच किलो मिल्क केक व 12 किलो खोया बर्फी को पकड़ा जो बिक्री के लिये रखा हुआ था। टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट कराया। इसी दुकान के पास में टीम को बगैर लाइसेन्स के संचालित संजय गुप्ता के मिष्ठान को टीम ने पकड़ा जहां से रंगीन बूंदी के नमूने लिये और इस प्रतिष्ठान पर मुकदमा कराया गया। टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुरेन्द्र यादव व सतीश कुमार सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *