बलिया: एसपी ने तत्कालीन बैरिया एसओ को किया सस्पेंड, दो चौकी प्रभारी भी लाइन हाजिर

बलिया: एसपी ने तत्कालीन बैरिया एसओ को किया सस्पेंड, दो चौकी प्रभारी भी लाइन हाजिर
चितबड़ागांव थाना के एसओ बने बृजेश सिंह
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तत्कालीन बैरिया एसओ विपिन सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। उन्हें एक दिन पहले ही चितबड़ागांव थाने की कमान दी गई थी लेकिन कुर्सी पर बैठने के पहले नप गए। इसके अलावा एसपी ने प्रशासनिक और जनहित में छह उपनिरीक्षकों का तबादला करते हुए दो चौकी प्रभारियों को भी लाइन हाजिर किया है।
पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी चुनाव सेल, वीआईपी सेल, पाक्सो सेल प्रभारी बृजेश सिंह को चितबड़ागांव थाने का थानाध्यक्ष बनाया है।उपनिरीक्षक दुर्गेश गोंड को थाना भीमपुरा से सिकंदरपुर थाने के माल्दा चौकी का प्रभारी बनाया है। उपनिरीक्षक नीरज यादव को माल्दा चौकी से गड़वार थाने के रतसड़ चौकी प्रभारी बनाया है। उपनिरीक्षक सत्येंद्र चौधरी को फेफना थाने से बांसडीहरोड थाना के पुरास चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। एसपी ने रतसड़ चौकी प्रभारी पवन कुमार और पुरास चौकी प्रभारी ओमवीर सिंह को लाइन हाजिर किया है।
