बलिया एसपी ने कई थानाध्यक्षों का बदला कार्य क्षेत्र
बलिया एसपी ने कई थानाध्यक्षों का बदला कार्य क्षेत्र
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले के कई निरीक्षक और उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। कई थानाध्यक्ष का कार्य क्षेत्र भी एसपी ने बदल दिया है।
प्रभारी डीसीआरबी अशोक कुमार को प्रभारी पाक्सो सेल, प्रभारी एएचटी नरेश कुमार मलिक को
निरीक्षक अपराध थाना उभाँव,
थाना खेजुरी के निरीक्षक ज्ञानचन्द्र शुक्ला को साइबर थाना,
पुलिस लाइन से एसआई अजय कुमार त्रिपाठी को वाचक, पुलिस अधीक्षक, एसआई थाना कोतवाली अजय कुमार को प्रभारी मीडिया सेल, प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा सुशील कुमार दूबे को प्रभारी आईजीआरएस, प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह को प्रभारी निरीक्षक चितबड़ागांव, प्रभारी निरीक्षक हल्दी राजेन्द्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक बैरिया, थानाध्यक्ष रेवती राजेश बहादुर सिंह को प्रभारी एएचटी, थानाध्यक्ष चितबड़ागांव दिनेश कुमार पाठक को
प्रभारी डीसीआरबी, थाना नरही के एसआई राजू कुमार राय को थानाध्यक्ष हल्दी, प्रभारी मीडिया सेल
प्रशान्त चौधरी को थानाध्यक्ष दोकटी,
थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल को थानाध्यक्ष रेवती,
पीआरओ पुलिस अधीक्षक रत्नेश कुमार दूबे को थानाध्यक्ष सुखपुरा बनाया गया है।
