बलिया में बिजली करंट से महिला की मौत

0

बलिया में बिजली करंट से महिला की मौत

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के जमीन पड़सरा गांव में रविवार को बिजली करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। है।
बताया जाता है कि जमीन पड़सरा निवासी आशा देवी पत्नी लाल बहादुर चौहान रविवार दोपहर में घर पर बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान पास में लगे पानी के मोटर में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने पहले घरेलू स्तर पर उपचार का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आशा देवी को मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *