बलिया में कार की टक्कर से बाईक सवार दो युवकों की मौत
बलिया में कार की टक्कर से बाईक सवार दो युवकों की मौत
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी के पास मंगलवार की देरशाम कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गड़वार पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के पंदह गांव निवासी प्रमोद कुमार राय 38 व अनंत राय 51 बाइक से चितबड़ागांव से फेफना गड़वार मार्ग होते हुए अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के चट्टी के समीप पहुंचे की कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना तेज था कि बाइक सवार दूर-दूर जा गिरे और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
