बलिया में मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

0

बलिया में मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

बलिया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के जिला इकाई की अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जहां सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा को प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्री मांग पत्र सौपा।
संघ की अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों की लंबित एवं न्यायासंगत मांगों का तत्काल समाधान किया जाए। अन्यथा की स्थिति में हमें व्यापक आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में पूर्णकालिक सेवा के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, वेतनमान भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, मंगाई भत्ता, कैशलेस मेडिकल उपचार की सुविधा सहित वैधानिक लाभ दिए जाएं और इनकी पदोन्नति समय-समय पर करने सहित अन्य मांगे भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री राजेश रावत, विनोद कुमार मिश्रा, अनिल सिंह, जनार्दन, दिलीप कुमार के अलावा मानकी यादव, रिंकू, रंजन, सरोज यादव, पूनम उपाध्याय, निर्मला गुप्ता, अनीता यादव, संजू यादव, विमल ठाकुर, रानी वर्मा, मीरा सिंह आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *