बलिया के चार ब्लॉकों में मनरेगा में फर्जीवाड़ा, फोटो से फोटो बनाकर हुआ खेल
बलिया के चार ब्लॉकों में मनरेगा में फर्जीवाड़ा, फोटो से फोटो बनाकर हुआ खेल
मनरेगा उपायुक्त ने जारी किया बीडीओ को पत्र, दोषी कर्मियों पर कार्रवाई को कहा
बलिया। जिले के चार ब्लाकों में मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़ा करए वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। एनएमएमएस ऐप में फोटो से फोटो बना कर अपलोड कर खेल किया है। जांच में पकड़े जाने पर मनरेगा उपायुक्त ने सभी चार ब्लाकों के बीडीओ को पत्र जारी कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और वसूली करने को कहा है। इससे विभाग में खलबली मची है।
उपायुक्त श्रम रोजगार ने मनियर, बांसडीह, बेलहरी एवं दुबहड़ ब्लॉक के बीडीओ को पत्र जारी किया है। बताया है कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों में एनएमएमएस ऐप के माध्यम से कार्यस्थल पर नियोजित श्रमिकों की उपस्थिति का पोर्टल के माध्यम से 23 जनवरी 2026 को विश्लेषण किया गया। इसमें महिला पुरूष में भिन्नता मिले और फोटो से फोटो बना कर अपलोड किया गया है। मनियर ब्लॉक के हथौज गांव में आरआरसी सेन्टर पर मिट्टी का कार्य, बांसडीह के
खरौली गांव में काशीनाथ के टयूबेल से शिवमुनी वर्मा के खेत तक चकबन्ध का कार्य है। इसके अलावा बेलहरी के बघउच में हरिकेश्वर सिंह के घर से राजेश राम के घर तक इंटलरलांकिग एवं साईडवाल निर्माण का कार्य तथा दुबहड़ के सरांक गांव गांव में सुरेन्द्र के घर से लेकर रामराज के घर तक पेवर्स ब्लाक का कार्य है। इन कार्यों के सापेक्ष एनएमएमएस ऐप पर अपलोड किये गए फोटो में
महिला पुरूष में भिन्नता है। यह फोटो से फोटो बना अपलोड किया गया है जो पूरी तरह फर्जी है। योजना के कार्यों की समीक्षा बैठकों एवं कार्यालय द्वारा विभिन्न पत्रों के माध्यम से पूर्व में अवगत कराया जाता रहा है कि एनएमएमएस ऐप पर फोटो अपलोड किये जाने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों के उपरान्त भी सम्बन्धित कार्मिकों द्वारा उच्चादेशों का पालन नहीं जा रहा है। तथा विकास खण्डों एवं ग्राम पंचायत स्तरीय मनरेगा कार्मिकों की मिलीभगत से वित्तीय अनियमितताएं की जा रही है। अतः उक्त के कम में निर्देशित किया जाता है कि मनरेगा योजनान्तर्गत भारत सरकार के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही नही करने के दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध SOP के अनुसार वसूली/विधिक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही की आख्या अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
