बलिया में सरयू नदी पर बन रहे रेलवे ब्रिज पर हादसा, चार मजदूर घायल

0

बलिया में सरयू नदी पर बन रहे रेलवे ब्रिज पर हादसा, चार मजदूर घायल

बलिया। उभाव थाना के मुजौना के पास सरयू नदी पर बन रहे रेलवे ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान अचानक सरिया का स्ट्रक्चर गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे चार मजदूर नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां से सभी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में अमीर अंसारी 42 निवासी बिहार, इस्माइल 26 निवासी बिहार, नूर मोहम्मद 40 एवं अब्दुल्लाह 20 रहे। लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। इस बाबत उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि मुजौना के पास सरयू नदी पर बन रहे ब्रिज के पिलर निर्माण के दौरान सरिया का स्ट्रक्चर गिरने से यह हादसा हुआ है। बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *