बलिया में जीप की टक्कर से बाईक सवार की मौत

0

बलिया में जीप की टक्कर से बाईक सवार की मौत

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा डिग्री कॉलेज तिलौली के पास जीप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त रामू गुप्ता (30) पुत्र दीनदयाल गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अखोप निवासी
रामू गुप्ता बिहरा स्थित अपनी दीदी के यहां रहकर मालदा में दुकान चलाते थे। शुक्रवार की सुबह राजू सिकंदरपुर से मालदा की ओर आ रहे थे, तभी उनकी बाइक में जीप चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग भी सहम गए। वहीं, हादसे के बाद चालक जीप छोड़कर भाग निकला। पुलिस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *