बलिया में एनएच पर पोल टूटने से बसंतपुर उपकेंद्र से 16 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

बलिया में एनएच पर पोल टूटने से
बसंतपुर उपकेंद्र से 16 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
आपूर्ति बहाल होने के बाद भी वोल्टेज की रही समस्या
बलिया। जिले में आये दिन किसी न किसी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप होती है। सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर उपकेंद्र से जुड़े 35 गांवों में शनिवार की रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बताया जाता है कि एनएच 31 किनारे मेन लाइन के पोल को एक ट्रक ने धक्का मार तोड़ दिया। सोमवार को बिजली कर्मियों ने दूसरा पोल लगा शाम करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल कर दी। हालांकि दो घंटे बाद ही बिजली आपूर्ति फिर लड़खड़ा गई। वोल्टेज इतना काम रहा कि महज एलईडी बल्ब ही किसी तरह जल रहे थे। वह भी पूरी रोशनी नहीं कर पा रहे थे। किसानों के मोटर तक नहीं चल सके।
