बलिया में यूपी बिहार बॉर्डर के एनएच पर 12 घंटे तक रुकी रही ट्रकों की आवाजाही

0

बलिया में यूपी बिहार बॉर्डर के एनएच पर 12 घंटे तक रुकी रही ट्रकों की आवाजाही

भरौली चौराहा पर पूरे दिन रही जाम की रही स्थिति

अचानक रूट डॉयवर्ट से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
बलिया। नरही क्षेत्र के कोरंटाडीह में स्थित मां मंगला भवानी मन्दिर पर नववर्ष पर लाखों की भीड़ होती है। यहां यूपी के अलावा बिहार के बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। दर्शन पूजन के बाद लोग पिकनिक भी मनाते हैं। इसको देखते हुए पुलिस की ओर से ट्रैफिकिंग की गई थी और रूट डॉयवर्ट किया गया था। अचानक हुए रूट डॉयवर्ट से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


भरौली चौराहा पर ही ट्रकों को रोक कर एनएच पर उनका संचालन बंद कर दिया गया। इससे गंगा पुल पर ट्रकों की लम्बी कतार लग गई। करीब 12 घंटे बाद इनका संचालन देरशाम शुरू हुआ। इसी तरह हल्के वाहनों को ग्रीनफील्ड के निर्माणाधीन रास्ते से भेज गया। इसके बावजूद पूरे दिन भरौली चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *