बलिया के चितबडा़गांव नगर पंचायत चेयरमैन ने सीएम से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

बलिया के चितबडा़गांव नगर पंचायत चेयरमैन ने सीएम से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
बलिया। चितबडा़गांव नगर पंचायत के विकास से जुड़ी चार ज्वलंत समस्याओं को लेकर चेयरमैन अमरजीत सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए धन मुहैया कराने व अतिक्रमण को तत्काल हटवाने का आश्वासन दिए।
बताया जाता है कि नगर पंचायत में जल निकासी की समस्या वर्षों से बनी हुई है। लोगों के घरों का पानी सड़कों पर बहने से आए दिन सड़कों पर पानी जमा होता है जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। क्षेत्र के 52 मौजे के आस्था स्थल रामशाले के जीर्णशीर्ण भवन की सुंदरीकरण के लिए भी धन की मांग की। इसके अलावा ऐतिहासिक तेलिया पोखरे के सुन्दरीकरण को एक करोड़ रुपये नगर पंचायत को मिल चुका है उसे और धन मुहैया कराने तथा पोखरे के चारों तरफ से अतिक्रमणकारियों से मुक्ति दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से किया। चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चारों निवेदन को गम्भीरता से लेते हुए जल्द ही समाधान का आश्वासन दिए।
