बलिया में नरही पुलिस ने यूपी बिहार बॉर्डर पर वसूली का तरीका बदला, लगाए कई दलाल

0

बलिया में नरही पुलिस ने यूपी बिहार बॉर्डर पर वसूली का तरीका बदला, लगाए कई दलाल

बलिया मार्ग पर भी रात से लेकर भोर तक बालू व गिट्टी लदे ट्रकों को छोड़ रहे

बलिया। जिले के नरही थाना क्षेत्र के यूपी बिहार का बॉर्डर भरौली चौराहा पर पुलिस की वसूली बदस्तूर जारी है। हालांकि आवाज उठती देख पुलिस ने वसूली का तरीका बदल दिया है। अलग अलग जगहों पर दलाल रखे हैं जो वसूली करते हैं। गंगा पुल पर तो पूरी रात वाहनों को रोकने और पैसा वसूलने का काम छक्का करते हैं। इसको लेकर कई बार वाहन चालकों से विवाद भी होता है।
बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का फरमान जीरो टॉलरेंस की है। लेकिन यूपी बिहार की सीमा पुलिसकर्मियों ने कई वसूली में कई जीरो बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार अलग अलग मदों से रोजाना लाखों की वसूली की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *