श्रीगणिनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति के कार्यकारिणी का चुनाव 12 अप्रैल को

0

श्रीगणिनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति के कार्यकारिणी का चुनाव 12 अप्रैल को

बलिया। कदम चौराहा स्थित मद्धेशिया समाज का श्रीगणिनाथ मंदिर के कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश प्रताप एडवोकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा बताया कि श्रीगणिनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति, भृगु आश्रम, बलिया के कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु सदस्यता अभियान दिनांक 1 जनवरी 2026 से दिनांक 15 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा तथा मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्ति दिनांक 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आमंत्रित किए जाएंगे और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 मार्च 2026 को किया जाएगा।
कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु दिनांक 15 मार्च 2026 से दिनांक 19 मार्च 2026 तक प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे जिनकी जांच दिनांक 20 एवं 21 मार्च को तथा नामांकन पत्रों की वापसी 22 मार्च को अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा तथा इसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान तिथि 12 अप्रैल दिन रविवार को नियत किया गया है। उक्त निर्वाचन हेतु ओमप्रकाश गुप्ता( जूनियर इंजीनियर ) को निर्वाचन अधिकारी तथा संजीव कुमार गुप्ता (सोनी ) को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। निर्वाचन से संबंधित सूचना व कार्यक्रम की जानकारी एवं सदस्यता हेतु रसीद मंदिर परिसर स्थित कार्यालय से कार्य अवधि में प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *