बलिया का नरही थाना यूं ही नहीं है मलाईदार में शुमार, भरौली चौराहा पर वसूली को बिना वर्दी के रहते हैं पुलिसकर्मी

0

बलिया का नरही थाना यूं ही नहीं है मलाईदार में शुमार, भरौली चौराहा पर वसूली को बिना वर्दी के रहते हैं पुलिसकर्मी

नंबर प्लेट ढंक कर जाने वाले ट्रकों से वसूलते हैं हजारों, रोज करते हैं लाखों का खेल

प्रतिदिन करीब 10 लाख के सरकारी राजस्व की होती है क्षति

बलिया। जिले के यूपी बिहार की सीमा पर भरौली चौराहा नरही पुलिस की अवैध वसूली का प्रमुख ‘कलेक्शन प्वाइंट’ बन चुका है। 17 माह पहले एडीजी वारणसी व डीआईजी आजमगढ़ के छापेमारी असर समय हो चुका है। उस समय हुई बड़ी कार्रवाई में नरही एसओ, कोरंटाडीह चौकी इन्चार्ज समेत कई पुलिसकर्मी व दलालों को जेल जाना पड़ा था। हालांकि अब अधिकांश को जमानत मिल चुकी है। लेकिन अब भी हालात नहीं बदले। अवैध वसूली जहां जोरों पर है वहीं शराब व पशु तस्करी बदस्तूर जारी है। बिहार की ओर से आने वाले ट्रकों से पहले से ही नरही पुलिस की दलालों के माध्यम से सेटिंग होती है।
यूपी बिहार की सीमा पर चर्चित भरौली चौराहा पर 17 माह पहले अधिकारिक तौर पर पुलिस की अवैध वसूली का खुलासा हुआ था। अफसरों ने बड़ी कार्रवाई भी की। लेकिन धीरे धीरे अब बेअसर होकर वसूली की रफ्तार तेज हो चुकी है। अब पहले की तरह बिना आईएसटीपी जमा किए बिहार से आने ट्रक नंबर प्लेट को ढंक कर आते हैं। इसके एवज में पुलिस को मोटा चढ़वा भेंट करते हैं। सूत्रों की मानें तो रोजाना लाखों का खेल किया जा रहा है जिससे प्रतिदिन 10 लाख से अधिक की राजस्व क्षति हो रही है।
उधर, बीते एक वर्ष से भरौली बलिया मार्ग पर बालू गिट्टी लदे ट्रकों के परिचालन पर पुलिस ने पाबंदी लगा रखा है। हालांकि इसकी आड़ में ट्रकों से रोज हजारों की वसूली की जा रही है। पशु व शराब तस्करों बंधा बंधाया रकम पुलिस को पहुंचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *