बलिया में नरही थाना के भरौली बलिया मार्ग पर कब रुकेगा बालू गिट्टी लदे ट्रकों से ‘पुलिसिया टोल’

0

बलिया में नरही थाना के भरौली बलिया मार्ग पर कब रुकेगा बालू गिट्टी लदे ट्रकों से ‘पुलिसिया टोल’

बीते एक वर्ष से इन ट्रकों का परिचालन रोकने का किसका है आदेश?

क्यों मौन हैं जनप्रतिनिधि और आला अफसर?

बलिया। जिले के यूपी बिहार की सीमा पर भरौली चौराहा नरही पुलिस की अवैध वसूली के लिए कुख्यात है। 17 माह पहले इसी चौराहे पर एडीजी वारणसी व डीआईजी आजमगढ़ ने छापेमारी की थी। अफसरों ने स्वीकार किया था कि रोजाना पांच लाख की वसूली होती है। बड़ी कार्रवाई हुई नरही एसओ, कोरंटाडीह चौकी इन्चार्ज समेत कईयों को जेल जाना पड़ा। लेकिन अब भी हालात नहीं बदल सके हैं। न तो वसूली बंद हुई और ना ही तस्करी रुकी। इसके इतर पुलिस ने कमाई बढाने का तरीका जरूर इजाद कर लिया।
बीते एक वर्ष से भरौली बलिया मार्ग पर बालू गिट्टी लदे ट्रकों के परिचालन पर पुलिस ने पाबंदी लगा रखा है। हालांकि इसकी आड़ में ट्रकों से रोज हजारों की वसूली कर उन्हें छोड़ दिया जाता है। यह आदेश किसका है यह कोई बताने को तैयार नहीं है। पुलिस उपर का आदेश बताती है, लेकिन उपर वाला कौन है, इसका खुलासा नहीं करती। अब सवाल उठता है कि यह उपर वाला कौन है जिसके आदेश की आड़ में यह ‘टकसाल’ चल रहा है। जबकि अन्य ट्रकें जाती हैं जो आये दिन हादसे को भी अंजाम देते हैं। यही नहीं, इस व्यवस्था से गाजीपुर मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ने आये दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की जाने भी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *