बलिया के जिला महिला अस्पताल मेंभ्रष्टाचार चरम पर, रुई से सुई तक की वसूली के आरोप
बलिया के जिला महिला अस्पताल में
भ्रष्टाचार चरम पर, रुई से सुई तक की वसूली के आरोप
बलिया। छात्र नेता सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू ने बताया कि महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार रुकने के नाम नहीं ले रहा है। यहां रुई से लेकर सुई तक, जांच से लेकर डिलीवरी तक अवैध वसूली होती है। कहा कि जयप्रकाश नगर निवासी खुशबू बेबी 22 डिलीवरी के लिए अस्पताल के वार्ड में भर्ती थी। डिलीवरी के लिए सोनबरसा हॉस्पिटल से रेफर होकर जिला महिला अस्पताल पहुंची जहां प्रसव के दौरान उल्टा बच्चा होने के नाम पर 5000 रुपए की मांग की गई। गरीब महिला के पास उतने पैसे न होने के बावजूद 1100 रुपए वसूले गए। सूचना पर छात्रनेता रिपुंजय रमण पाठक रानू पहुंचे और मौके पर सीएमएस डॉ सुमिता सिन्हा को ले गए, जहां मरीज के साथ अवैध वसूली की बात सामने आई।
रानू ने कहा कि महिला अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है यहां आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है। जिस अस्पताल में रुई से लेकर सुई तक और जांच से लेकर डिलीवरी तक का पैसा वसूला जाता है और ये सब यहां की भ्रष्ट सीएमएस की सह पर होता है। मामले की शिकायत सीएमओ से की गई है। छात्र नेता सीएमओ कार्यालय का घेराव कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
इस दौरान आयुष ओझा, बबलू यादव, शिवम जायसवाल, गोल्डी शर्मा, विवेक पाण्डेय, कृष्ण जायसवाल, अमोद वर्मा, मेराज आलम, अभय सिंह आदि रहे।
