बलिया में प्रेमी ने प्रेमिका के ननिहाल में जहर खाकर दी जान

0

बलिया में प्रेमी ने प्रेमिका के ननिहाल में जहर खाकर दी जान

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने प्रेमिका की ननिहाल पहुंच उसे साथ ले जाने की जिद करने लगा। प्रेमिका और उसके परिजनों के इंकार करने पर प्रेमी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने रसड़ा, नगरा थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
बताया जाता है कि
नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव निवासी अभय 22 पुत्र वीरेंद्र राम का प्रेम प्रसंग एक लड़की से था। आए दिन प्रेमी की हरकतों से परेशान लड़की के घरवालों ने उसे रसड़ा कोतवाली क्षेत्र स्थित उसके ननिहाल भेज दिया। मंगलवार की सुबह अभय प्रेमिका के ननिहाल पहुंच गया और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। यह देख प्रेमिका के ननिहाल वाले इससे अवाक रह गए और प्रेमी को चले जाने को कहने लगे। इससे नाराज अभय ने प्रेमिका की ननिहाल में जहर खा लिया जिससे बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में लोगों ने उसे सीएचसी रसड़ा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोग उसे मऊ ले गए, जहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
उधर, घटना की जानकारी होने पर रसड़ा, नगरा, भीमपुरा सहित अन्य थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *