मारपीट में घायल युवक की मौत, हत्या का आरोप

0

मारपीट में घायल युवक की मौत, हत्या का आरोप

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में एक सप्ताह पहले एक शादी समारोह हुई मारपीट में घायल युवक की मंगलवार को मऊ अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है।
चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव निवासी रणजीत सिंह पुत्र रामजी सिंह 24 नवंबर की रात एक शादी समारोह गया था। जहां गांव के ही लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जैसे ही युवक रास्ते में पहुंचा कि आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और गड्ढे में फेंक दिया था। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी रसड़ा ले गए, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से परिजन मऊ लेकर चले गए। जहां मंगलवार की सुबह युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि 25 नवंबर को थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब मामला गम्भीर हो गया तो पुलिस ने 27 नवंबर को चार लोगों के विरुद्ध मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। घायल रणजीत की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमा में धारा बढ़ोत्तरी की। इस बाबत क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को ही मुकदमा दर्ज हो चुका था। मंगलवार को घायल युवक की मौत के बाद मुकदमा में धारा बढ़ोत्तरी कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *